खादी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम योगी
खादी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कई कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी कड़ी में मंगलवार को खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर खादी के सूत की माला से माल्यार्पण किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा चरखे से सूत भी काटा। इस कार्यक्रम का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं रेशम विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 30 अक्टूबर तक चलेगी।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे यूपी के चुनाव प्रभारी, अर्जुनराम सहित सात होंगे सह प्रभारी
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पं0 दीन दयाल खादी विपणन विकास सहायता योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लभार्थियों को चेक, ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये। साथ ही, पं0 दीन दयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार भी वितरित किये। इसके पूर्व, उन्होंने सोलर चरखे, विद्युत चालित चाक, दोना-पत्तल मशीनें एवं माटी कला बोर्ड के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए।
आज का उत्तर प्रदेश बेजोड़ है विकास की तरफ रहा बढ़: डा दिनेश शर्मा
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के अवलोकन व टूलकिट वितरण कार्यक्रम में भारी वर्षा के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। यह उनके धैर्य को दर्शाता है। इसी धैर्य से स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद कराया था। उन्होंने कहा कि आज पुनः खादी के जश्न का अवसर है। खादी स्वदेशी, सम्मान तथा स्वावलम्बन का प्रतीक है।
यूपी में कोरोना के केस हुए कम, पिछले 24 घंटे में आए महज नौ मामले
पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान देश को ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया। आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त किये बगैर कोई देश व कोई समाज सम्मानपूर्वक अपने जीवन को आगे नहीं बढ़ा सकता और न ही स्वावलम्बन का जीवन गुजर-बसर कर सकता है। प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रदेश में देशी, स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को तकनीक से जोड़ते हुए आगे बढ़ाने का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है खादी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खादी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण महिलाएं घरेलू कार्यों के पश्चात खादी के उत्पादन में अपनी भागीदारी निभाएं, तो उन्हें आय के साधन प्राप्त होंगे, वह स्वावलम्बी बनेंगी और उनका परिवार खुशहाल होगा। इससे ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से खादी के उत्पादन को नई तकनीकी से जोड़ा है। खादी को मैनुअल चरखे के बजाए सोलर चरखे से जोड़ा गया है, जो कामगारों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश में परम्परागत उद्योग को बढ़ावा देने के लिये ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ प्रारम्भ की। प्रदेश में परम्परागत उद्यम को तकनीक से जोड़कर एक नया आयाम दिया गया।आकांक्षात्मक जिलों में तेजी से हो रहा विकास, एक दिन बनेंगे नजीर: सीएम योगी
दीपावली के ठीक पहले तक चलेगा महोत्सव
मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी महोत्सव का यह कार्यक्रम दीपावली से ठीक पूर्व तक चलेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर लोगों में उपहार देने की एक परम्परा है। प्रदेश में आये किसी भी राज्य अतिथि को प्रदेश सरकार द्वारा परम्परागत उद्योग से जुड़े उत्पाद उपहार स्वरूप दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी लोगों को मांगलिक अवसरों पर खादी या परम्परागत उद्योगों के उत्पादों को उपहार स्वरूप देना चाहिए। इससे खादी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी ही सबके सम्मान और स्वावलम्बन का आधार बन सकता है।खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के सपने को धरातल पर उतारा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में खादी को निरन्तर प्रोत्साहन दिये जाने से आज उत्तर प्रदेश के खादी उत्पाद दक्षिण भारत के खादी उत्पादों से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि खादी आजादी का प्रतीक बनने के साथ-साथ फैशन का भी प्रतीक बने। इसे ध्यान में रखते हुए इस खादी महोत्सव के कार्यक्रम में फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है। खादी को विदेशों में बड़े स्टोरों में पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है।
देश के प्रति अपना पूरा जीवन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया समर्पित: धर्मेंद्र प्रधान
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...