पूरे देश में कहीं से भी खरीदें कार, चुकाने होंगे एक बराबर दाम

वन नेशन वन टैक्स, वन नेशन वन इलेक्शन के बाद अब वन नेशन वन प्राइस की बात चल रही है। अभी तक गाड़ियों की कीमत हर शहर में अलग अलग होती थी लेकिन हाल ही में लॉन्च हुईं टोयोटा यारिस और फोर्ड फ्रीस्टाइल के दाम पूरे देश में एक बराबर हैं। कंपनी ने इन्हें पैन इंडिया प्राइस के साथ लॉन्च किया। पैन इंडिया प्राइस यानी पूरे देश में एक ही एक्स-शोरूम कीमत होना है। यह बदलाव जीएसटी के तहत हो रहा है।
जीएसटी के पहले तक कारों की एक्स-शोरूम कीमतें राज्यों, शहरों के हिसाब से अलग होती थीं। कुछ लग्जरी कार कंपनियों ने पिछले साल ही पैन इंडिया/यूनिफॉर्म प्राइस की तरफ शिफ्ट कर दिया था। अब मास सेगमेंट को कनेक्ट करने वाली कंपनियां भी इस तरफ बढ़ रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य कार कंपनियां भी फोर्ड और टोयोटा को फॉलो करेंगी।
फोर्ड ने हाल ही नई कार फ्रीस्टाइल को लॉन्च किया था। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.09 लाख रुपए से शुरू होकर 7.89 लाख रुपए तक जाती है। यह कीमत पूरे देश में हर जगह एक ही रहेगी। वही टोयोटा ने अपनी नई मिड साइज सिडैन यारिस को अनवील किया था। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.75 लाख रुपए है और यह 14.07 लाख रुपए तक जाती है। यह कीमत भी हर राज्य में सेम रहेगी। हालांकि, आॅन रोड प्राइस शहर-दर-शहर और राज्य-दर-राज्य बदल सकता है क्योंकि रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्जेज में अंतर है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
