बेंगलुरू के स्टार्टअप ने बनाया हाइटेक इलेक्ट्रिक स्कूटर, हैं कई खासियत

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और गाड़ियों के निकलने वाले धुएं से हो रहा प्रदूषण, ये दोनों ही कारण हैं कि लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों को भी तरजीह देने लगे हैं। बड़ी -बड़ी कंपनियां अपने टू और फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर रहे हैं। लेकिन इस बार हम यहां किसी बड़ी कंपनी की नहीं बल्कि एक स्टार्टअप की कर रहे हैं। बेंगलुरू के स्टार्टअप अथर एनर्जी ने हाल ही में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर शोकेस किया है। इस स्कूटर में ऐसे कई फीचर्स हैं जो आपको भी पसंद आएंगे।
इस स्कूटर की सबसे खास बात है एंड्रायड बेस्ड 7 इंच की टचस्क्रीन। इसमें पुशअप नेविगेशन भी मिलेगा। यह धूल से पूरी तरह सेफ है। इसमें ट्रिप मीटर्स, रेंज और स्पीड की जानकरी डिस्प्ले होती रहती हैं।
अथर के मुताबिक, यह स्कूटर 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 5.1 सेकंड्स में पकड़ सकता है। अथर का दावा है कि एस340 स्कूटर फुल चार्जिंग पर 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। ऐसा सिर्फ कागजों पर ही नहीं, हकीकत में भी है। कंपनी का दावा है कि इसमें लगा इंटेलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम हकीकत में यह दूरी तय कराता है। यह स्कूटर 1 मीटर तक गहराई वाले पानी में भी खड़ा किया जा सकता है।

स्कूटर में डीसी मोटर लगा है जो 6.8 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकता है। यह अधिकतम 14 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकता है। भारत में परफॉर्मेंस स्कूटर्स का किंग माने जाने वाले अप्रीलिया एसआर 150 स्कूटर भी केवल 11.4 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।
अथर का दावा है कि एस340 स्कूटर फुल चार्जिंग पर 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। ऐसा सिर्फ कागजों पर ही नहीं, हकीकत में भी है। कंपनी का दावा है कि इसमें लगा इंटेलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम हकीकत में यह दूरी तय कराता है। यह स्कूटर 1 मीटर तक गहराई वाले पानी में भी खड़ा किया जा सकता है। अथर का दावा है कि एस340 स्कूटर फुल चार्जिंग पर 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। ऐसा सिर्फ कागजों पर ही नहीं, हकीकत में भी है। कंपनी का दावा है कि इसमें लगा इंटेलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम हकीकत में यह दूरी तय कराता है। यह स्कूटर 1 मीटर तक गहराई वाले पानी में भी खड़ा किया जा सकता है।
अलॉय वील्ज, टेलिस्कोपिक फॉर्क और मोनोशॉक भी इसमें दिए गए हैं। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स हैं। भारत में यह पहला स्कूटर है जिसमें सीबीएस यानी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसे ऐसे बनाया गया है कि बाएं से दाएं तक बैलेंस बेहतरीन है।
स्कूटर पर लगी स्क्रीन आपके मोबाइल फोन में इंस्टॉल ऐप से कनेक्ट होगी। इससे आप नैविगेशन, राइडिंग पैटर्न को आसानी से स्क्रीन पर ही ऐक्सेस कर सकेंगे। इस स्कूटर में भविष्य में और नए फीचर्स भी जोड़े जा सकेंगे। इसमें रिवर्स मोड का भी स्मार्ट फीचर दिया गया है। इससे आपको पार्किंग में आसानी होगी। अडैप्टिव एलईडी लाइट्स इसे नाइस टच देती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एथर S340 की बुकिंग जून में होगी शुरू होगी। इसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 75 हजार रुपये के करीब हो सकती है। इस स्कूटर को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया था।
सोसाइटी से
मेरी कहानी
अन्य खबरें
Loading next News...
