40 दिन में पेट्रोल की कीमत 8 रुपये से भी ज्यादा हुई कम, जानिए क्यों सस्ता हुआ
पेट्रोल की कीमत एक ऐसा मुद्दा है जो भारत की राजनीति में काफी मायने रखता है। पेट्रोल की कीमते बढ़ने पर अक्सर विपक्षी सरकार से जवाब तलब करते हैं व महंगाई का आरोप लगाते हैं। सरकार भी पेट्रोल के दाम बढ़ने पर दबाव महसूस करती है और कोशिश करती है कि इसकी कीमतें नियंत्रित रहें। फिलहाल आमजन के लिए पेट्रोल को लेकर एक अच्छी खबर है।
यह खबर भी पढ़ें- एसबीआई ने बढ़ाया फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज, जानिए नया इंटरेस्ट रेट
पिछले कई दिनों से पेट्रोल के दाम लगभग रोजाना कम हो रहे हैं। पिछले छह हफ्ते में पेट्रोल के दाम 8.18 रुपए कम हो चुके हैं। इससे आमजन ने राहत की सांस ली है। पेट्रोल के दाम में यह कमी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से हो रही है। एक खुशखबरी ये भी है कि जानकारों के अनुसार अभी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में और कमी आ सकती है। जिससे दाम और कम होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- परिजनों के नाम ट्रांसफर करा सकते हैं रेलवे टिकट, ये है तरीका
आइए जानते हैं कैसे घटती-बढ़ती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत जितनी ज्यादा होंगी, पेट्रोल के दाम भी वैसे ही बढ़ जाएंगे। ऐसी ही दाम घटने पर कीमत घट भी जाती हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 50.71 डॉलर प्रति बैरल है। जो कभी 76 डॉलर तक पहुंच गए थे। आज इसकी कीमत 1.44 प्रतिशत तक कम हुई है। वहीं इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 59.86 डॉलर प्रति बैरल हैं। 29 नवंबर को लखनऊ में पेट्रोल के दाम 8.18 रुपये व डीजल के दाम 7.19 रुपये प्रति लीटर तक घटे हैं। गुरुवार को राजधानी में पेट्रोल की कीमत 72.06 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं डीजल 66.48 रुपये में बिका। इस बारे में पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें- भारत में लांच हुआ नोकिया 7.1, जानें फीचर और कीमत
शहरों में ये रही पेट्रोल की कीमत
लखनऊ 70.19
दिल्ली 72.87
कोलकाता 74.88
मुंबई 78.43
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...