बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, यूपी पुलिस में भरे जाएंगे 5419 पद
Posted By: Pravesh Yadav
Last updated on : October 11, 2018

उत्तरप्रदेश के बेरोजगारों के लिए एक ओर खुशखबरी आ रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस जल्द ही अपने विभिन्न वर्गों के लिए 5419 पदों पर भर्ती निकालेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से निकाली जाने वाली भर्तियां घुड़सवार, जेल वार्डर और फायरमैन पद पर होंगी। इन पदों की भर्तियों के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे, इसकी तारीख जल्द ही घोषित होंगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों से किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिया गया है।
जेल वार्डर
यूपी की जेलों में खाली चल रहे जेल वार्डर के पदों को देखते हुए जल्द ही 3638 पदों पर भर्ती होगी। इसमें पुरुष के लिए 3012 और महिलाओं के लिए 626 पद हैं। भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने जेल वार्डर के इन पदों पर भर्ती के लिए 20 दिसंबर 2016 को एक विज्ञापन निकाला था, लेकिन विसंगतियों के चलते उसे निरस्त कर दिया है और अब बोर्ड ने नए सिरे से विज्ञापन निकाला है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
