सिर्फ खान-पान का ही नहीं इन चीजों का असर भी दिखता है उम्र पर, चाणक्य नीति में मिलता है इसका जिक्र

चाणक्य नीति पुस्तक जिंदगी की कई परिस्थितियों में मनुष्य के विचारधाराओं और विचारों को चित्रित करती है, जो आज के समय के लिए भी प्रासंगिक हैं। यह पुस्तक 350-275 ईसा पूर्व एक भारतीय सिद्धांतकार, शिक्षक, दार्शनिक, अर्थशास्त्री मौर्य सम्राटों के लिए एक महान गुरू हुए चाणक्य के जीवन मंत्रों का संग्रह है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए रणभूमि से मनभूमि में चल रहे युद्ध को जीतने का मार्ग बताया है। साथ ही सफलता, समृद्धि, सुख, सम्मान पाने के तरीके भी बताए हैं। उन्होंने आम आदमी के लिए ऐसी बातें बताईं हैं, जिनकी मदद से वो बेहद खास जीवन जी सकता है। इसके अलावा उन्होंने कुछ गलतियों को लेकर चेताया भी है। यदि व्यक्ति ये गलतियां करने से बचे तो वह अपने जीवन में कई मुसीबतों से बच सकता है। उसमें से कुछ गलतियां ऐसी भी है जो आपको उम्र से पहले ही बूढ़ा कर देती है।
कम उम्र में ही दिखने लगते हैं बूढ़े
चाणक्य नीति के चौथे अध्याय में एक श्लोक के जरिए बताया गया है कि कुछ चीजें महिला-पुरुष और यहां तक कि घोड़े को भी कम उम्र में ही बूढ़ा कर देती हैं। यह श्लोक है, 'अधवा जरा मनुष्याणां वाजिनां बन्धनं जरा। अमैथुनं जरा स्त्रीणां वस्त्राणामातपो जरा।' जिसका अर्थ है-
- पुरुष के जल्दी बूढ़ा दिखने की वजह- ऐसे लोग जो ज्यादातर समय यात्रा करते रहते हैं, वे जल्द ही बूढ़े दिखने लगते हैं। उनके जीवन में नियमितता न होने के कारण ऐसा होता है वे ना तो सही समय पर पोषक भोजन करते हैं, ना ही आराम करते हैं। इसके अलावा उन पर सफर की थकान भी हावी रहती है। ये स्थितियां व्यक्ति के शरीर पर विपरीत असर डालती हैं और वह कम उम्र में ही बूढ़ा दिखने लगता है।
- महिला के जल्दी बूढ़ी दिखने की वजह- चाणक्य नीति के मुताबिक यदि पति-पत्नी के रिश्ते ठीक न हों तो इसका असर पत्नी पर दिखने लगता है और वह समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लगती है। इसमें उनके शारीरिक संबंध ठीक न होना बड़ी वजह है।
- घोड़े के जल्दी बूढ़ा दिखने की वजह- घोड़े के बारे में कहा जाता है कि वह कभी बूढ़ा नहीं होता है। लेकिन यदि मनुष्य घोड़े को पालतू बना ले या हर समय बांध कर रखे तो वह जल्दी ही बूढ़ा हो जाता है।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
