Posted by: Team IndiaWave Last updated on : February 24, 2020

दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तारी के बाद भारत लाया गया अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी

दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किए गए वांटेड गैंगस्टर रवि पुजारी को प्रत्यर्पित कर भार लाया जा चुका है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बेंगलुरु पुलिस के अफसर उसे अफ्रीकी देश सेनेगल से लेकर यहां है। रवि पुजारी को आज कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी पर भारत में हत्या और जबरन वसूली समेत 200 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और इसमें वह वांछित भी है। 2019 की शुरुआत में भारत द्वारा किए गए प्रत्यार्पण के अनुरोध पर पुजारी को सेनेगल से 22 फरवरी को प्रत्यर्पित किया गया।

डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा, भारत में 1 करोड़ लोग करेंगे मेरा स्वागत

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पाण्डेय ने बताया कि वह शारीरिक रूप से स्वस्थ है। रवि से पूछताछ जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मजिस्ट्रेट के पास ले जाया जाएगा। इसके बाद वह जांच में हमारा सहयोग कर रहा है और सवालों के जवाब भी आसानी दे रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अभियान से ही गैंगस्टर को दक्षिण अफ्रीका से दबोचा गया। इसके बाद उसे सेनेगल में प्रत्यर्पित किया गया था। वह बुर्किना फासो के एंथनी फर्नांडीज के नाम पर जाली पासपोर्ट बनवाकर रह रहा था।  

विमानों के काफिला के साथ 10 हजार पुलिसकर्मी करेंगे ट्रंप की सुरक्षा

बता दें रवि पुजारी कुछ साल पहले तक माफिया डॉन छोटा राजन का सहयोगी भी रहा। कुछ समय के बाद उसने राजन का गैंग छोड़ दिया और स्वयं अपना ही गैंग बना लिया। आम आदमी के साथ ही साथ उसने बॉलीवुड के कई स्टारों को भी धमकाया। इनमें सलमान और शाहरुख खान के अलावा गायक अरिजीत सिंह भी शामिल रहे हैं। भारत ने सेनेगल सरकार से 2019 में सौंपने का अनुरोध किया था।

इस तिथि को खुलेगा बाबा केदारनाथ का कपाट, 6 माह तक दर्शन देंगे महादेव

कौन हैं रवि पुजारी

* 52 वर्षीय रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक में मेंगलुरु के माल्पे गांव में हुआ।

* रवि कन्नड़ के साथ ही अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं का जानकार।

* बचपन से ही पढ़ने में कमजोर रवि पुजारी फेल होने के कारण स्कूल से बाहर रहा।

* परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा। 28 साल के बेटे की हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में शादी भी हुई।

पटना के महावीर मंदिर से मिले 200 साल पुराने सिक्के, राम-सीता की बनी है आकृति

2000 से सुर्खियों में आया

जयराम की दुनिया का एक बड़ा खिलाड़ी माने जाने वाला रवि पुजारी सबसे पहले 2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया। उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करनी शुरू कर दी। यही नहीं, उसने शाहरूख खान सहित अन्य हस्तियों को भी धमकियां दी। वह मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील की हत्या के प्रयास में भी संलिप्त था। रवि पुजारी की पत्नी पद्मा और बच्चे भी भारत से भाग गए है। उनमें से कुछ ने जाली दस्तावेजों से बुर्किना फासो का पासपोर्ट हासिल कर लिया।

महाशिवरात्रि विशेष: इस इस्लामिक देश में है भगवान शिव का सबसे रहस्यमयी मंदिर

रवि का अपराध से नाता

* 1990: रवि पुजारी मुंबई के अंधेरी इलाके में रहता था। खतरनाक अपराधियों के साथ में आकर वह गैंगस्टर छोटा राजन के करीब आया। 

* 1995: बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की चेंबूर में हत्या कर गैंग अचानक सुर्खियों में आ गया।

* 2000: बैंकॉक में छोटा राजन पर दाऊद इब्राहिम के गुर्गों के हमले के बाद उसने खुद का गैंग बनाया।

* 2003: उसने नवी मुंबई में बिल्डर सुरेश वाधवा की हत्या की कोशिश की।

* 2005: कथित रूप से रवि पुजारी के इशारे पर वकील मजीद मेनन का मर्डर किया। 

* 2005: अपनी पत्नी पद्मा के फर्जी पासपोर्ट केस में गिरफ्तारी हुई।  

इस कैटेगरी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें