Posted by: Team IndiaWave Last updated on : October 05, 2019

आइफा में अवार्ड जीतने के बाद फैंस के बीच पहुंचे हनी सिंह

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह साल के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। इस बार हनी सिंह को आइफा अवार्ड फंक्शन में उनके गाने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें सुपरहिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवार्ड मिला है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह इस साल अपने सुपरहिट गानों- उर्वशी और मखना के लिए भी काफी चर्चित रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें- अक्षय की नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, किन्नर के किरदार में नजर आएंगे

रैपर हनी सिंह ने इस साल भी जबरदस्त गाने गाए हैं, जिसमें हमें खड़के गलसी और गुरु नालो इश्क मीठा के रीक्रिएशन शामिल हैं। यह गीत आज पार्टी एंथम बन चुके हैं। जल्द ही उनका नया एल्बम रिलीज होने वाला है, जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

प्रशंसकों ने हनी सिंह के साथ खिंचवाई फोटो

हनी सिंह ने हाल ही में अपने कुछ प्रशंसकों से मुलाकात की है। उनके प्रशंसक भी हनी सिंह को अपने बीच पाकर खुद को काफी भाग्यशाली महसूस कर रहे थे। उनके प्रशंसकों ने हनी सिंह को उनके बेहतरीन गानों के लिए बधाई भी दी। इस मौके पर हनी सिंह ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। हनी सिंह ने अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई और उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके प्रशंसक अपने आइडल से मिल कर खुद को रोमांचित महसूस कर रहे थे।

एंटरटेनमेंट से जुड़ीं और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें