Posted by: Team IndiaWave Last updated on : June 04, 2020

गर्भवती हथिनी की मौत पर भड़का बॉलीवुड, जानिए कैसे दी प्रतिक्रिया

दक्षिण भारत का केरल राज्य इस समय पूरे देश में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। यहां कुछ ऐसा हुआ है जिसने पूरी मानवता का शर्मसार कर दिया है। यहा हुई नृशंस तरीके से गर्भवती हथिनी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में बॉलीवुड की हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देकर रोष जताया है। इन कलाकारों में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), जॉन अब्राहम (John Abraham) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), रणदीप हुड्डा (Randeep Hudda) आदि शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें- नहीं रहे अभिनेता मोहित बघेल, जानिए क्यों ट्विटर पर लिखा 'शो मस्ट बी गो ऑन'

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस मामले में ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने लिखा कि हो सकता है कि जानवर कम जंगली हो और इंसान कम इंसान हो। इस हथिनी के साथ जो हुआ वो दिल को तोड़ने वाला, अमानवीय और स्वीकार करने योग्य नहीं है। आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए। अक्षय ने #AllLivesMatter हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

इस घटना पर अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)का गुस्सा इंस्टाग्राम पर फूट गया। उन्होंने इस बारे में एक लंबी चौड़ी पोस्ट अपने अकाउंट से की है। जिसमें उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है। साथ ही अनुष्का ने ऐसे जघन्य अपराधों को लेकर कानून बनाने की भी वकालत की है।

अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hudda) जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने इस मामले में एक ट्वीट करते हुए लिखा कि एक प्रेग्नेंट हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाना सबसे अमानवीय काम है। यह बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसा जघन्य अपराध करने वाले दोषियों के खिलाफ सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए। 

यह खबर भी पढ़ें- मजदूरों पर लिखी गुलजार की ये कविता आपकी आंखों में आंसू भर देगी

अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को भी इस अमानवीय घटना से बेहद दुख पहुंचा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बारे में एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने एक हाथी की फोटो शेयर करते हुए इस घटना को शर्मनाक बताया है और हथिनी की आत्मा को शान्ति पहुंचने की कामना की है।

अभिनेता जान अब्राहम (John Abraham) ने इस घटना से संबंधित खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि हम सबको शर्म आनी चाहिए। मानवता ने आज शर्मसार कर दिया है।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक कर देने वाली पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हम पृथ्वी को बचाने और इसकी रक्षा करने की रेस में नाकाम हो गए हैं। हम उन प्रजातियों का सम्मान नहीं कर सकते जो हमारे साथ पृथ्वी पर रहती हैं। आज हमने इस घटना से अपना विश्वास खो दिया है। हम इसकी सजा भुगतेंगे। ये अक्षम्य नहीं होगा।

अमानवीय तरीके से की गई थी हथिनी की हत्या

दरअसल केरल के मलप्पुरम जिले में कुछ असामाजिक तत्वों ने खाने की तलाश में गांव तक पहुंच गई गर्भवती हथिनी को अनानास में बारूद भरकर खिला दिया। हथिनी ने जैसे ही अनानास अपने मुंह में रखा उसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद हथिनी ने तीन दिन वेलियार नदी में खड़े होकर अपनी जान दे दी। सबसे पहले इस वाक्ये के बारे में वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने अपने सोशल मीडिया से जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि ये हथिनी भूखी थी इसलिए वो मानव आबादी की ओर चली गई थी। वहां कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे फल के साथ बारूद खिला दिया। जिससे उसका पूरा जबड़ा उड़ गया।

हथिनी अपने दर्द और जलन को कम करने के उद्देश्य से वेलियार नदी में उतर गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हथिनी गर्भवती थी और अगले 18 से 20 महीने में बच्चे को जन्म देने वाली थी। मोहन के पोस्ट करने के बाद पूरे देश में सनसनी मच गई। हर कोई गर्भवती हथिनी के प्रति अपनी संवेदना जता रहा है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है।